2012 तक गैस का उत्पादन दोगुना: वेनेजुएला

Petroleum
कराकस, 2 जून: वेनेजुएला वर्ष 2012 तक गैस उत्पादन को दोगुना करने की योजना बना रहा है। समाचार एजेंसी 'ईएफई' ने सोमवार को एक सरकारी तेल कंपनी के हवाले से यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार वेनेजुएला वर्ष 2012 तक लगभग 11.5 अरब घन फुट गैस का उत्पादन करेगा।

तेल कंपनी 'पेट्रोलियोस डी वेनेजुएला, एस. ए.' (पीडीवीएसए) के निदेशक एंटन कैस्टिलो ने कहा कि वर्तमान में यहां 6.3 अरब घन फुट गैस का उत्पादन किया जाता है, जिसे अगले चार वर्षो में बढ़ाकर लगभग 11.5 अरब घन फुट किए जाने की संभावना है।

कैस्टिलो ने एबीएन समाचार एजेंसी से कहा कि वर्ष 2009 तक 60 करोड़ अतिरिक्त घन फुट गैस का उत्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीडीवीएसए घरेलू आपूर्ति और सहयोगी देशों के लिए गैस उत्पादन में इजाफा करना चाहता है।

आंकड़ों के अनुसार में प्राकृतिक गैस का 180 खरब घन फीट भंडार है। गौरतलब है कि वेनेजुएला विश्व का पांचवां सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+