मप्र में स्वास्थ्य विभाग के घोटालों की सीबीआई जांच हो : कांग्रेस

भोपाल, 2 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश कांग्रेस समिति ने आरोप लगाया कि राज्य में स्वास्थ्य विभाग घोटालों का गढ़ बना गया है। समिति ने विभाग के सभी घोटालों पर से पर्दा उठाने के लिए मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य में स्वास्थ्य मंत्री से लेकर उनके परिवार के सदस्य, व्यावसायिक सहयोगी और अधिकारियों का गिरोह गरीबों के स्वास्थ्य सेवा के लिए आवंटित राशि को लूट रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी और विधान सभा में प्रतिपक्ष की नेता जमुना देवी ने संयुक्त रूप से आयकर विभाग के छापों के बाद प्रदेश सरकार पर जमकर हमले बोले।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केन्द्र से स्वास्थ्य सेवा के लिए आने वाली धन राशि का राज्य सरकार जमकर दुरूपयोग कर रही है। पार्टी के अनुसार राज्य में दवाई खरीदी में जमकर गड़बड़ियां हुई हैं।

'दीन दयाल चलित चिकित्सालय योजना' पर भी कांग्रेस ने सवाल खड़े किए। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस योजना के तहत प्रदेश से बाहर अथवा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संबद्ध संस्थाओं से जुडे लोगों को काम दिया गया है।

भाजपा द्वारा राज्य में पड़े आयकर विभाग के छापों को केन्द्र सरकार से जोड़े जाने पर कांग्रेस नेताओं ने सख्त आपत्ति जताई। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि भाजपा ने आयकर विभाग की ईमानदारी पर सवाल उठाए हैं जो गलत है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+