देवबंद के आतंकवाद विरोधी फतवे का स्वागत किया भाजपा ने

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। मुस्लिम समुदाय के प्रतिष्ठित धार्मिक केंद्र दारूल-उलूम देवबंद द्वारा पिछले दिनों जारी किए गए फतवे का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्वागत किया है।

देवबंद ने अपने फतवे में कहा था कि आतंकवाद के जरिए निर्दोष नागरिकों की जान लेना एक गैर इस्लामी कार्य है।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज से शुरू हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, "देवबंद मुसलमानों को आतंकवाद से अलग करके देख रहा है परंतु केंद्र सरकार मुसलमानों को आतंकवाद से जोड़कर रखना चाहती है और इसी आधार पर आतंकवाद विरोधी कानून को नकारती रहती है। शायद केंद्र सरकार अपने आपको मदरसों से भी बड़ा मुसलमानों का हिमायती सिद्ध करना चाहती है।"

इससे पहले राजनाथ ने आतंकवाद के मुद्दे पर केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की जमकर खिंचाई की। इस मौके पर उन्होंने पोटा जैसा आतंकवाद विरोधी एक सख्त और प्रभावी कानून बनाए जाने की वकालत की। उन्होंने केंद्र सरकार पर आतंकवाद के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+