चमत्कार की आस में दो अपंग बहने

Orissa Map
भुवनेश्वर, 2 जूनः उड़ीसा के संबलपुर जिले में भगवान के चमत्कार से अपंगता ठीक होने की आस में दो बहनों के, पिछले चार सालों से एक कमरे में बंद होकर प्रार्थना करने का मामला सामने आया है

पोलियो से पीड़ित होने के बाद, 21 वर्षीया हस्तिना माझी और उसकी 15 वर्षीया बहन बिनीता, भुवनेश्वर से करीब 400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अपने गांव गुधरापाडा में एक छोटे से कमरे में पिछले चार सालों से रह रहीं थीं। यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब कुछ गांववालों ने शिकायत की कि लड़कियों को कमरे में जबरन बंद कर रखा गया है।

पुलिस के एक आधिकारिक सूत्र नारायण नायक के मुताबिक जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम ने लड़कियों के पोलियो से पीड़ित होने का पता लगाने के लिए गांव का दौरा किया है। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि वे कमरे के अंदर एक देवदूत के कहने से रह रहीं थीं। जिसने कहा था कि भगवान श्रीकृष्ण उन्हें ठीक कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें प्रतिबंधित माहौल (बंद कमरे) में भगवान की पूजा करने की जरूरत है।

लड़कियों के पिता पबित्रा माझी जो एक रोजाना मजदूर हैं, ने बताया कि हम इन्हें स्थानीय डॉक्टरों के पास ले गए, जिन्होंने हमसे कहा कि लड़कियों को पोलियो है, जिसे ठीक नहीं किया जा सकता।

इसके बाद लड़कियों ने कमरे में पूजा करने और उपवास रखने का सिलसिला चालू कर दिया। वे केवल भोजन करने और बहुत कम समय के लिए पारिवारिक सदस्यों से मिलने के लिए ही कमरे का दरवाजा खोलती थीं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने लड़कियों के इलाज हेतु सहायता देने की घोषणा की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+