मध्य प्रदेश में बैंक अधिकारी के बेटे का अपहरण
भोपाल, 2 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के व्यावसायिक एवं औद्योगिक सहकारी बैंक के एक अधिकारी विश्वंभर दयाल तिवारी के बेटे नितिन का अपरहण हो गया है। अपहरणकर्ताओं ने नितिन के परिजनों से 30 लाख की फिरौती मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपहृत लड़के की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 मई की शाम को विश्वंभर दयाल का बेटा नितिन घर से घूमने निकला था। उसके अगले दिन तक न लौटने पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया। रविवार की शाम को नितिन के अपहरण की पुष्टि हो गई और पुलिस ने गुमशुदगी के प्रकरण को अपहरण में तब्दील कर दिया।
मुरैना कोतवाली के निरीक्षक क़े डी़ सोनकिया के अनुसार नितिन के अपहरण में तीन बदमाशों का हाथ हो सकता है जिसमें से एक थान सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसने पुलिस को बताया कि नितिन को डकैत गिरोह राम सहाय गुर्जर के पास पहुंचा दिया गया है। गिरोह ने उसे छोड़ने के लिए 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications