दिल्ली विश्वविद्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू
नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में स्नातक के लिए नामांकन प्रपत्र (फॉर्म) मिलने और जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इन फॉर्मो को 16 जून तक जमा किया जा सकेगा। पहले चरण में पहला कट-ऑफ लिस्ट 26 जून को घोषित कर दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय ने 70 कॉलेजों सहित केंद्रीकृत (कॉमन) पूर्व-नामांकन प्रपत्र देना भी शुरू कर दिया है।
देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक डीयू के पसंदीदा कॉलेज में पसंदीदा विषय से स्नातक करने की इच्छा लिए देश भर से छात्र यहां आते हैं।
नामांकन प्रक्रिया सहज ढंग से चलती रहे, इसके लिए विश्वविद्यालय ने 15 नामांकन केंद्र तैयार किए हैं। इन केंद्रों पर 2 जून से 16 जून तक नामांकन प्रपत्र जमा किए जा सकेंगे।
कॉमन नामांकन प्रपत्र के साथ छात्रों को एक सूचना बुलेटिन भी दी जाएगी। इसमें विस्तार से सारी जानकारी दी जाएगी।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डुसु) ने नॉर्थ कैंपस मेट्रो स्टेशन से कैंपस के कॉलेजों तक मुफ्त बस सुविधा भी शुरू की है।
डीयू के उपकुलपति दीपक पेंटल का कहना है कि इस बार विश्वविद्यालय में 35 हजार से ज्यादा छात्रों को जगह मिल पाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications