कोलकाता में खुला आईसीसीआर कला केंद्र
कोलकाता, 2 जून (आईएएनएस)। देश के पूर्वी क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) ने कोलकाता में एक नए कला केंद्र की स्थापना की है।
आईसीसीआर ने रवींद्रनाथ केंद्र, एक पुस्तकालय के अलावा कई और कला केंद्रों की स्थापना की है। विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्जी की उपस्थिति में आईसीसीआर केंद्र की शुरुआत की।
उद्घाटन समारोह में मुखर्जी ने कहा, "मुझे आशा है कि यह केंद्र देश की सांस्कृतिक गतिविधियों की धुरी बनेगी और न केवल भारत बल्कि पड़ोसी देशों भूटान, नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में सार्थक साबित होगा।"
उद्घाटन समारोह में आईसीसीआर के अध्यक्ष कर्ण सिंह ने कहा, "इस केंद्र में विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित होंगी।" कोलकाता के हो ची मिन सारणी में इस केंद्र की स्थापना की गई है।
मुख्यमंत्री भट्टाचार्जी ने कहा कि राज्य सरकार ने आईसीसीआर को वर्ष 1990 में सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना के लिए भूमि दी थी। उन्होंने कहा कि कुछ व्यावधानों के कारण इसकी स्थापना में लगभग 18 वर्ष लग गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications