दोपहर तक लड़खड़ाए शेयर बाजार (लीड-1)
मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। आज सुबह तेजी के साथ खुलने के बाद भारतीय शेयर बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया।
मुंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' आज सुबह 175.89 अंकों की बढ़त के साथ 16591.46 पर खुला लेकिन दोपहर 1.25 बजे यह 65.35 अंकों की गिरावट के साथ 16,350.22 पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' आज सुबह 4,869.25 पर खुलने के बाद दोपहर 1.25 बजे 30 अंकों की गिरावट के साथ 4,839.20 पर कारोबार कर रहा था।
इस दौरान बाजार का रुख सकारात्मक रहा। मुंबई शेयर बाजार में जहां 1,203 कंपनियों के शेयरों ने लाभ कमाया वहीं 1,168 को नुकसान हुआ और 69 की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
इससे पहले आज सुबह के कारोबार के दौरान सत्यम कंप्यूटर्स, मारुति सुजुकी और जयप्रकाश एसोसिएट्स ने लाभ कमाया, जबकि एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा एचडीएफसी बैंक को नुकसान का सामना करना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications