बिहार में नक्सलियों ने उड़ाई रेल पटरी

Bihar Map
पटना, 2 जूनः आसनसोल रेल मंडल के झाझा-आसनसोल रेल खंड अंतर्गत मारोगंज और झाझा रेलवे स्टेशनों के बीच रविवार देर रात नक्सलियों ने विस्फोट कर रेल पटरी उड़ा दी। विस्फोट से अप और डाउन दोनों रेल पटरियां करीब दो से तीन फुट तक छतिग्रस्त हो गई।

बताया जाता है कि इस विस्फोट से गोरखपुर से कलकता जा रही डाउन 5048 पूर्वांचल एक्सप्रेस की गार्ड बोगी का पहिया रेल पटरी से उतर गया। इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद इस रेलखंड पर यातायात सात घंटे तक ठप रहा। घटना की जानकारी देते हुए जमालपुर के रेल आरक्षी अधीक्षक विमल कुमार ने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी- माओवादी (भाकपा-माले)के नक्सलियों ने कल देर रात इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि नक्सलियों का निशाना पूर्वाचल एक्सप्रेस रही होगी।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद इस रेलखंड पर चलने वाली सभी ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया था। पटरी की मरम्मत के बाद ट्रेनों का परिचालन आज दिन के नौ बजे से प्रारंभ कर दिया गया। कुमार ने बताया कि नक्सलियों की धर-पकड़ के लिए छापामारी अभियान प्रारंभ कर दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+