सिंगापुर में आकर्षण का केंद्र बना कचरे से भरा द्वीप
सिंगापुर, 2 जून (आईएएनएस)। किसी समय समूचे सिंगापुर की गंदगी का ठिकाना रही सेमाकाऊ नामक जगह आज पक्षियों और लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनती जा रही है।
यहां ऐसा कोई चिह्न् नहीं है जिससे यह अहसास हो कि ये जगह पूरी तरह कचरे से बनाई गई है।
समुद्र किनारे स्थित इस जगह पर पक्षियों के घोंसलें और अन्य जीव-जंतुओं के निवास को देखकर लगता है कि वे भी इसे सचमुच का द्वीप समझ बैठे हैं।
सिंगापुर में दशकों से कचरे को जलाकर इसकी राख एकत्रित की जा रही थी। ऐसे में सरकार ने तय किया कि इस राख को समुद्र में एकत्रित किया जाए।
उन्होंने समुद्र में 350 हेक्टेयर यानि सात किलोमीटर व्यास का एक घेरा बनाया। इसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर अप्रैल 1999 में इसमें राख भरनी शुरू की गई।
धीरे-धीरे यह स्थान एक पर्यटन स्थल का रूप लेता गया। स्कूल, कॉलेज के छात्र- छात्रा यहां आते हैं। वैज्ञानिकों ने यहां चिड़ियों की 66 प्रजातियां देखी हैं।
गौरतलब है कि इस द्वीप की योजना बनाने वालों का मानना है कि यह द्वीप 2045 तक कचरे की राख भस्म करने के काम आएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications