राजेश तलवार सीबीआई हिरासत में

सीबीआई ने इस मामले की जांच रविवार से शुरू की है। सीबीआई तलवार को सात दिनों तक हिरासत में रखना चाहती थी, लेकिन अदालत ने केवल एक दिन हिरासत में रखने की अनुमति दी। साथ ही अदालत ने कहा है कि तलवार से पूछताछ के दौरान उनके वकील उपस्थित रहेंगे।
तलवार के वकील ने अदालत में कहा कि वह इस मामले में आरोपी नहीं है क्योंकि सीबीआई ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गौरतलब है कि 16 मई को राजेश तलवार और नूपुर तलवार की बेटी और दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की कक्षा नौ की छात्रा आरुषि अपने घर में मृत पाई गई थी।
इसके दूसरे दिन ही तलवार परिवार का घरेलू नौकर हेमराज भी मृत पाया गया था। इसके बाद में 23 मई को नोएडा पुलिस ने आरुषि के पिता राजेश तलवार को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications