आरुषि हत्याकांड : रेणुका पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई से खुश नहीं (लीड-1)

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री रेणुका चौधरी ने आरुषि तलवार और उसके घरेलू नौकर हेमराज की हत्या से संबंधित मनगढंत बयान देने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई को अपर्याप्त बताया है।

चौधरी ने अपने मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक के बाद संवाददाताओं से आज कहा कि वह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई से खुश नहीं हैं।

उधर उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने आरुषि मामले में रेणुका के बयान को आड़े हाथों लिया है। मायावती ने कहा कि चौधरी को गैरजिम्मेदाराना बयान देने से बचना चाहिए था। इस मामले का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि यह काफी गंभीर और संवेदनशील मामला है।

इस पर रेणुका ने कहा कि वह आरुषि मामले में राजनीति नहीं कर रही हैं। वह तो एक मां के नजरिए से बयान दे रही थीं।

मायावती ने रविवार को इस मामले की जांच से जुड़े तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे।

मुख्यमंत्री ने मेरठ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) गुरदर्शन सिंह और उप महानिरीक्षक (डीआईजी) पी. सी. मीणा समेत नोएडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ए. एस. गणेश का तबादला कर दिया था।

इस बीच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आरुषि हत्या मामले की जांच का काम अपने हाथ में ले लिया है। सीबीआई की पांच सदस्यों वाली एक टीम ने आज नोएडा स्थित तलवार दंपति के घर की गहन तलाशी ली।

सीबीआई की टीम के साथ पत्थर काटने वाला एक कर्मचारी भी था जिसने एक कमरे की छत की दीवार के रक्तरंजित हिस्से को काट कर अलग कर लिया। इसके अलावा एक अपराध विशेषज्ञ ने घर की छत, तीन बेडरूम, सीढ़ियां और दरवाजों का निरीक्षण किया।

सीबीआई की टीम आज दोपहर एक बजे नोएडा के जलवायु विहार स्थित तलवार के घर पहुंची और तीन घंटे तक तलाशी का काम चलता रहा। इस दौरान टीम ने खून के कुछ नमूनों समेत अन्य साक्ष्य इकट्ठे किए।

चार सदस्यों वाली सीबीआई की एक दूसरी टीम ने नोएडा स्थित राजेश तलवार की मित्र अनीता दुर्रानी के घर की भी गहन तलाशी ली और उनसे पूछताछ की। इस पूछताछ के बारे में फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

गौरतलब है कि 16 मई को राजेश तलवार और नूपुर तलवार की बेटी और दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की कक्षा नौ की छात्रा आरुषि अपने घर में मृत पाई गई थी।

इसके दूसरे दिन ही तलवार परिवार का घरेलू नौकर हेमराज भी मृत पाया गया था। इसके बाद 23 मई को नोएडा पुलिस ने आरुषि के पिता राजेश तलवार को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+