टाटा जेएलआर के नए सीईओ होंगे डेविड स्मिथ (लीड)
मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी आटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स और फोर्ड मोटर कंपनी के बीच हुए करार के तहत जगुआर व लैंड रोवर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड स्मिथ टाटा -जेएलआर (जगुआर व लैंड रोवर) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे।
टाटा मोटर्स के अध्यक्ष रतन एन. टाटा ने आज फोर्ड मोटर की ब्रिटेन स्थित दो प्रतिष्ठित आटोमोबाइल ब्रांड जगुआर व लैंड रोवर के औपचारिक अधिग्रहण की घोषणा की।
कंपनी के ब्रिटेन स्थित गेडाउन मुख्यालय में आयोजित समारोह के दौरान कंपनी के अध्यक्ष रतन टाटा द्वारा फोर्ड मोटर कंपनी के साथ हुए करार की औपचारिक तौर पर घोषणा की गई।
टाटा मोटर्स के मुताबिक मार्च में हुए करार के तहत अधिग्रहण के मद में कंपनी को नकद 2.3 अरब डालर का भुगतान करना पड़ा है। करार के तहत फोर्ड मोटर को भी जेएलआर पेंशन कोष में 60 करोड़ डालर का योगदान किया है।
समारोह में फोर्ड मोटर के कार्यकारी उपाध्यक्ष व मुख्य वित्तीय अधिकारी लेविस बूथ भी उपस्थित हुए।
इंडो- एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications