सीरिया ने दी संयुक्त राष्ट्र परमाणु निरीक्षकों को जांच की अनुमति

वियना, 2 जून (आईएएनएस)। सीरिया ने अपने यहां संयुक्त राष्ट्र परमाणु निरीक्षकों को उस स्थान की जांच की अनुमति प्रदान कर दी है, जहां इजरायल ने 2007 में बमबारी की थी।

यह निरीक्षक इस बात की जांच करेंगे कि उस जगह पर कोई अघोषित परमाणु रिएक्टर था या नहीं। यह जानकारी आज अधिकारियों ने दी।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी -आईएईए के प्रमुख मोहम्मद अल बरादेई ने निदेशक मंडल की बैठक में बताया कि सीरिया इस बात के लिए राजी हो गया है कि अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षक 22 से 24 जून के बीच सीरिया का दौरा क रेंगे।

अमेरिका में हाल ही में सूचना प्रकाशित हुई जिसमें कहा गया कि सीरिया अपने रेगिस्तान में गुप्त तरीके से परमाणु रिएक्टर का निर्माण कर रहा है जिसका उद्देश्य आणविक हथियारों के लिए जरूरी प्लूटोनियम का निर्माण है।

अमेरिका के अनुसार उपलब्ध प्रमाण इस बात की भी पुष्टि करते हैं कि उत्तर कोरिया सीरिया के परमाणु कार्यक्रम में मदद कर रहा है।

उधर सीरिया ने अमेरिका व आईएईए के इस आरोप को बेबुनियाद बताया है कि अल- किबार में परमाणु ठिकाना था।

विशेषज्ञों का कहना है कि उपग्रह से प्राप्त चित्रों से इस बात की पुष्टि हुई है कि इस स्थल पर परमाणु रिएक्टर पर काम चल रहा था, लेकिन इस बात की कोई सूचना नहीं है कि आणविक ईंधन की आपूर्ति कहां से हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+