आस्ट्रेलिया में भारतीय पर पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या का आरोप
सिडनी, 2 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया पुलिस ने यहां रह रहे एक भारतीय पर पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या का आरोप लगाने का निर्णय लिया है।
सिडनी, 2 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया पुलिस ने यहां रह रहे एक भारतीय पर पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या का आरोप लगाने का निर्णय लिया है।
न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने प्रसिद्ध पर्यटक स्थल ब्ल्यू माउंटेन से आज सुबह 38 वर्षीय ज्योति मेहता और उसकी नौ साल की बेटी उजाला दिनेश के शव बरामद किए।
महिला के शव को सबसे पहले एक सैलानी ने ब्ल्यू माउंटेन पर 'इको प्वाईंट' के निकट देखा था और उसने पुलिस को खबर दी।
महिला के पति ने करीब एक महीने पहले अपनी पत्नी और बेटी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसे कल रात ही सिडनी के उपनगर डन वे ब्लैकटाउन से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस का कहना है कि उस पर दोनों हत्याओं का अभियोग लगाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications