प्यूटरे रिको में हिलेरी को कामयाबी पर दौड़ में आगे हैं ओबामा
वाशिंगटन, 2 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के दावेदारों के बीच जारी मुकाबले में हिलेरी क्लिंटन को प्यूटरे रिको प्राइमरी में शानदार जीत मिलने के बावजूद बराक ओबामा इस दौड़ में काफी आगे चल रहे हैं।
वाशिंगटन, 2 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के दावेदारों के बीच जारी मुकाबले में हिलेरी क्लिंटन को प्यूटरे रिको प्राइमरी में शानदार जीत मिलने के बावजूद बराक ओबामा इस दौड़ में काफी आगे चल रहे हैं।
रविवार को प्यूटरे रिको में हिलेरी को 55 प्रतिनिधियों में से दो-तिहाई से ज्यादा का समर्थन मिला, लेकिन डेमोकेट्रिक समानुपातिक प्रणाली के तहत ओबामा को कम से कम 15 का समर्थन मिला, जिसकी बदौलत वह 2118 के जादुई आंकड़े से महज 49 पीछे रह गए हैं।
प्यूटरे रिको में हिलेरी की जीत को प्रतीकात्मक रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि मंगलवार को दक्षिण डेकोटा और मोन्टाना के मुकाबलों में सिर्फ 31 प्रतिनिधियों का रुख ही तय होना बाकी है।
जीत के बाद हिलेरी ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए दावा किया कि मंगलवार की रात प्राइमरी में मतदान समाप्त होने पर वह प्रतिद्वंद्वी से ज्यादा संयुक्त वोट बटोर पाने में कामयाब होंगी।
पार्टी पैनल के मिशिगन और फ्लोरिडा पर फै सले की वजह से हिलेरी 24 प्रतिनिधियों का समर्थन जुटाकर भी अपने प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ नहीं सकतीं। इस बीच ओबामा ने हिलेरी को उनकी कामयाबी के लिए बधाई दी है।
दोनों उम्मीदवारों के बीच मुकाबला अंतिम दौर में पहुंच गया है और पर्यवेक्षकों का कहना है कि ऐसे में हिलेरी के पास तीन ही विकल्प बचे हैं- पहला यह कि वह मुकाबले से बाहर हो जायें और ओबामा के नाम की पुष्टि करें, अपनी उम्मीदवारी स्थगित कर दें या फिर अपना संघर्ष अगस्त में होने वाले पार्टी सम्मेलन तक ले जायें जिसमें आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी का चयन होगा।
हिलेरी कौन सा रुख अख्तियार करेंगी इस बारे में सिर्फ अटकले ही लगायी जा सकती हैं, क्योंकि उन्होंने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications