ना मोदी मॉडल ना आडवाणी मॉडल, सिर्फ अटल मॉडल : येदियुरप्पा

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ना तो गुजरात के मुख्यमंत्री नेरन्द्र मोदी का विकास मॉडल अपनाएंगे और ना ही आडवाणी का हिन्दूत्व मॉडल, बकौल उनके, वह सिर्फ अटल बिहारी वाजपेयी का मॉडल चलायेंगे, क्योंकि मोदी से लेकर आडवाणी तक सभी उसी मॉडल का ही अनुसरण करते हैं।

कर्नाटक में शानदार जीत और फिर मुख्यमंत्री पद की कुर्सी संभालने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे येदियुरप्पा ने आज सुबह कर्नाटक भवन में पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह बात कही। इस चर्चा के दौरान उन्होंने कर्नाटक के विकास का पूरा खाका भी पेश किया।

महात्मा गांधी के आदर्शो में विश्वास रखने वाले येदियुरप्पा आज सुबह राजघाट स्थित बापू के समाधि स्थल भी गए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गांधीजी के विकास का दर्शन अपनाएगी और कोशिश करेगी कि इसका फायदा गरीब से गरीब तबके तक पहुंचे। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महात्मा गांधी के 'राम राज' और 'स्वराज' के सपने को साकार करने का प्रयत्न करेगी।

उन्होंने कहा कि वह बदले की भावना से काम करने की बजाए सभी दलों के सहयोग से सरकार चलाएंगे। येदियुरप्पा ने कहा कि वह भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और उसपर काबू पाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो पिछली सरकार के भ्रष्टाचार के मामलों की जांच भी वह कराएंगे।

येदियुरप्पा ने कहा कि कर्नाटक के विकास से जुडी केंद्र सरकार की कई योजनाएं लंबित हैं। विश्वास मत हासिल करने के तत्काल बाद वह राज्य के सभी सांसदों की एक बैठक बुलाएंगे और इन योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में रणनीति बनाएंगे।

होगेनक्कल परियोजना के बारे में येदियुरप्पा ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने कई कानून और सिंचाई विशेषज्ञों से बात की है। जल्द ही वह एक सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे और समस्या का हल ढूंढने का प्रयास करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी-भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिस्सा लेने के लिए रविवार को दिल्ली पहुंचे येदियुरप्पा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वह देश के पूर्व राष्ट्रपति डा. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी मुलाकात करेंगे और राज्य के विकास के बारे में चर्चा करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+