भारतीय आम व्यापार को रसायन के उपयोग से खतरा
चेन्नई, 2 जून (आईएएनएस)। भारत के करीब 3 अरब रुपए के आम व्यापार पर स्वास्थ्य संबंधी नियमों के उल्लंघन का खतरा बढ़ रहा है।
चेन्नई, 2 जून (आईएएनएस)। भारत के करीब 3 अरब रुपए के आम व्यापार पर स्वास्थ्य संबंधी नियमों के उल्लंघन का खतरा बढ़ रहा है।
चेन्नई के अतिरिक्त स्वास्थ्य अधिकारी एस. कृष्णा ने कहा कि व्यापारियों द्वारा आम को जल्दी पकाने के लिए 'कैल्शियम कार्बाइड' नामक रसायन का बड़े पैमाने पर उपयोग स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचा सकता है।
कैल्शियम कार्बाइड में आर्सेनिक और फास्फोरस होता है। पानी में घुलने के बाद यह एसिटलीन गैस पैदा करता है जिससे सरदर्द, नींद नहीं आना, जी मिचलाना , मानसिक भ्रम जैसी परेशानियां सामने आ सकती हैं।
तमिलनाडु पुलिस ने पिछले 15 दिनों में छह जिलों के कई आम गोदामों में छापे मार कर कैल्शियम कार्बाइड से पकाए जा रहे करीब चार टन आम को नष्ट कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ऐसी ही कार्यवाही के दौरान बंगलौर में भी 300 किलो आम को नष्ट किया गया।
फलों को पकाने के लिए कृत्रिम उपायों का प्रयोग करना खाद्य कानून के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। साधारण तरीके से आम पकाने में 3-4 दिन लगते हैं। व्यापारी इससे बचने के लिए कैल्शियम कार्बाइड का प्रयोग करते हैं।
मुबंई के फुले बाजार के थोक फल विक्रेता एन.के. अहेर ने भी माना कि बड़े पैमाने पर आम पकाने के लिए रसायनों का प्रयोग किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications