मानसून ने केरल में दस्तक दी

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार दक्षिण अरब सागर और केरल के बड़े हिस्से में मानसूनी बादल छाए हुए हैं। यह तमिलनाडु और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ दक्षिण भारत के अन्य भागों में भी पहुंच चुका है।
मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु के अन्य हिस्सों समेत कर्नाटक और उत्तर पूर्वी राज्यों में भी अगले दो से तीन दिनों के बीच मानसून के पहुंचने का अनुमान है।
उल्लेखनीय है कि आईएमडी ने अनुमान लगाया था कि इस वर्ष 29 मई से चार दिन पहले या बाद मानसून के केरल में पहुंचने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications