2.5 करोड़ टन स्टील का आयात होगा

जमशेदपुर में 'एच' ब्लास्ट फर्नेस के परिचालन समारोह में टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक बी. मुथूरमण ने कहा कि इस्पात की घरेलू खपत में सालाना 80 लाख से एक करोड़ टन तक की वृद्धि देखी जा रही है और यह स्थिति अगले कुछेक वर्षो तक जारी रह सकती है।
मुथूरमण ने इस्पात सचिव आर.एस. पांडेय को चार सूत्री प्रस्ताव भी सौंपा जिसमें देश के इस्पात उद्योग को आ रही समस्याओं से निजात दिलाने के उपाय शामिल हैं।
ब्लास्ट फर्नेस का शुभारंभ करते हुए मुथूरमण ने कहा कि घरेलू खपत में तेजी के मद्देनजर भारत अब इस्पात का प्रमुख आयातक देश हो गया है। वर्ष 2007-08 के दौरान आयात में हुई 46 फीसदी की बढ़ोतरी के संदर्भ में भी इस बात की पुष्टि होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications