लखनऊ में होटल के कमरे से प्रेमी युगल के शव मिले

लखनऊ, 1 जून (आईएएनएस)। लखनऊ पुलिस ने एक होटल के कमरे से एक युवक और एक युवती का शव बरामद किया है। पुलिस के अनुसार यह प्रेमी युगल था और दोनों ने आत्महत्या की है।

राजधानी के स्टेशन रोड स्थित दिलीप होटल के कमरा नम्बर 101 से बरामद शवों के बारे में लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार बताया कि मृत युगल की पहचान 24 वर्षीय दीप नारायण तिवारी और 22 वर्षीय सोनम श्रीवास्तव के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों ही बलिया के भीखमपुर के रहने वाले थे और दिलीप होटल में 28 मई की सुबह आकर ठहरे थे। आज जब काफी देर बाद भी इनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल के मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। कमरे का दरवाजा तोड़ने पर खिड़की के सहारे लटकते दोनों के शव बरामद हुए। दोनों ने रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या की थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार दोनों लखनऊ शादी करने के इरादे से आए थे, लेकिन यह कहना मुश्किल है कि इन्होंने शादी कर ली थी अथवा नहीं। उन्होंने कहा कि बरामद बैग में मिले फोटो और अन्य कागजात से दोनों की शिनाख्त हुई है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+