भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में नहीं पहुंची वसुंधरा
नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। संसद भवन स्थित संसदीय सौंध में आज से शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया नहीं पहुंची।
कार्यकारिणी की बैठक में वसुंधरा की अनुपस्थिति चर्चा के केंद्र में रही। राजस्थान में जारी गुर्जर आंदोलन के मद्देनजर मीडियाकर्मी भी वसुंधरा का इंतजार करते रहे।
वसुंधरा की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा, "हाल ही में हुए आतंकवादी हमले और गुर्जर आंदोलन को लेकर राज्य में जो तनाव की स्थिति पैदा हुई है, उसे सामान्य करने में वे व्यस्त हैं, लेकिन सोमवार को यहां आ सकती हैं।"
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति आकर्षण का केंद्र होती है। बैठक में सभी मुख्यमंत्री सामान्यत: अपने-अपने प्रदेशों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हैं और अपनी उपलब्धियां गिनाते हैं।
कार्यकारिणी के पहले दिन की बैठक में राजस्थान का रिपोर्ट कार्ड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओम माथुर ने प्रस्तुत किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications