'बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग के श्रमिकों का वेतन सबसे कम'
ढाका, 1 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों को दक्षिण एशियाई देशों की तुलना में सबसे कम वेतन मिलता है। वहीं भारत में इस क्षेत्र काम करने वाले श्रमिकों को सबसे अधिक वेतन मिल रहा है।
अमेरिकी संस्था 'जासिन ओ रूरके ग्रुप' द्वारा तैयार किए गए रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय कपड़ा उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों को दक्षिण एशिया में सबसे अधिक प्रति घंटे 51 अमेरिकी सेंट्स मिलते हैं।
चीन में श्रमिकों को मिलने वाले 86 अमेरिकी सेंट्स के मुकाबले बांग्लादेशी श्रमिकों को इसका चौथाई हिस्सा ही मिल पाता है। फिलीपींस और मलेशिया में कपड़ा उद्योग से जुड़े श्रमिकों को क्रमश: 1.07 डॉलर और 1.18 डॉलर मिल रहे हैं।
अध्ययन के अनुसार इस उद्योग से जुड़े श्रमिकों को औसतन भारत में 0.51 डॉलर, इंडोनेशिया में 0.44 डॉलर, श्रीलंका में 0.43 डॉलर, वियतानम में 0.38 डॉलर, पाकिस्तान में 0.37 डॉलर और कंबोडिया में 0.33 डॉलर मिलते हैं।
गौरतलब है कि बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग से जुड़े श्रमिकों की स्थिति काफी खराब है जबकि देश को इस उद्योग से सबसे अधिक विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications