ग्रीन पार्टी ने भारतीय खदान कंपनी का किया विरोध

सिडनी, 1 जून (आईएएनएस)। भारतीय स्वामित्व वाली गुजरात एनआरई कोक लिमिटेड की खदान परियोजना के सिडनी जल ग्रहण क्षेत्र के समीप विस्तार योजना का पर्यावरणवादियों ने विरोध करना शुरू कर दिया है।

सिडनी, 1 जून (आईएएनएस)। भारतीय स्वामित्व वाली गुजरात एनआरई कोक लिमिटेड की खदान परियोजना के सिडनी जल ग्रहण क्षेत्र के समीप विस्तार योजना का पर्यावरणवादियों ने विरोध करना शुरू कर दिया है।

पर्यापरण समर्थक ग्रीन पार्टी समर्थकों का कहना है कि वोलोगांग के समीप स्थित कैट्रेक्ट बांध के 500 मीटर नजदीक खुदाई से बांध की दीवारों में दरार आ सकती है। घरों को नुकासान पहुंच सकता है, सतह पर गैस का रिसाव शुरू हो सकता है। इन सबसे सिडनी को होने वाली पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

ग्रीन पार्टी के सदस्यों ने न्यू साउथ वेल्स की सरकार से कहा है कि वह कोयला खान के विस्तार की योजना को रोक दे।

गुजरात एनआरई ने 28 अप्रैल को आस्ट्रेलिया में वांगविली में अपनी तीसरी कोयला खदान शुरू की है। कंपनी की योजना अगले दो सालों में और 6.5 करोड़ डालर खर्च करके 2011-12 तक वांगविली कोयला खदान में उत्पादन 25 लाख टन वार्षिक करने की है।

इसके पहले न्यू साउथ वेल्स प्रांत के उद्योग मंत्री ईयान मैक्डोनाल्ड ने भारतीय कंपनी को आस्ट्रेलिया में निवेश करने की अनुमति दी थी।

भारतीय कंपनी का कहना है कि उसने पर्यावरण अनुकूल तकनीक का उपयोग शुरू किया है। इस मुद्दे पर टिप्पणी के लिए गुजरात एनआरई के अध्यक्ष अरुण कुमार जगतताम्रका से आईएएनएस का संपर्क नहीं हो पाया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+