श्रीलंका में रेल किराया 90 प्रतिशत बढ़ा
कोलंबो, 1 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका की सरकार ने अब रेल किराए में भी 90 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। एक सप्ताह पहले ही यहां पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए थे।
कोलंबो, 1 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका की सरकार ने अब रेल किराए में भी 90 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। एक सप्ताह पहले ही यहां पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए थे।
समाचार पत्र 'संडे टाइम्स' ने श्रीलंकाई रेल के वाणिज्यिक प्रबंधक विजेया समारासिंघे के हवाले से कहा, "न्यूनतम किराए को दोगुना कर दिया गया है जबकि प्रति किलोमीटर किराए में 90 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।"
श्रीलंका के रेल अधिकारियों का कहना है कि सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतें 30 रुपये (श्रीलंकाई) प्रति लीटर बढ़ाए जाने के बाद रेल किराए में तुरंत बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी। निजी बस मालिकों ने बस किराए में पहले ही 27.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है।
रिपोर्ट में श्रीलंका के परिवहन मंत्री दुल्लेस अलाहाप्पेरुमा के हवाले से कहा गया है कि श्रीलंका में ट्रेन के संचालन में प्रति वर्ष लगभग 10 अरब रुपये (श्रीलंकाई) खर्च होते हैं, लेकिन आमदनी केवल 2.5 अरब रुपये ही हो पाती है। ऐसे में प्रति वर्ष लगभग 7.5 अरब रुपये घाटे की भरपाई सरकारी खजाने से की जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications