स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है कम बोलना

वाशिंगटन, 1 जून (आईएएनएस)। एक नए अध्ययन में देखा गया है कि अपने अनुभवों को बताने की तुलना में जो लोग कम बोलते हैं उनका स्वास्थ्य ज्यादा अच्छा रहता है। अध्ययन में यह भी सामने आया है कि कम बोलने वाले लोग अधिक सफल होते हैं।

बफैलो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमलों का लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर किस प्रकार असर पड़ा है, इसका अध्ययन किया।

शोधकर्ताओं ने अध्ययन के दौरान लोगों से कहा कि वे हमले के बारे में अपने विचार व्यक्त करें। उन्होंने पाया कि कुछ लोगों ने तो हमले की भड़ास निकाली लेकिन कई लोग ऐसे भी थे जो चाह कर भी कुछ न कह पाए।

शोधकर्ता सेरी ने बताया, "हमने अध्ययन में पाया कि जो लोग अपनी बात व्यक्त करने में असमर्थ रहे थे उनका स्वास्थ्य दूसरे लोगों की अपेक्षा काफी अच्छा था।"

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि जो लोग अपनी बात नहीं कह पाते उन्हें कोई परेशानी होती।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+