इस बार मोदी नहीं, येदियुरप्पा छाए रहे भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। आम तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी सम्मेलनों या जलसों में आकर्षण का केंद्र रहते हैं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी। लेकिन आज से शुरू हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के सुपर स्टार थे कर्नाटक में भाजपा को सत्ता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले राज्य के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा।

वंदे मातरम के साथ शुरू हुई कार्यकारिणी की बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण की शुरूआत कर्नाटक में मिली जीत की चर्चा से की। कर्नाटक की शानदार जीत के लिए उन्होंने येदियुरप्पा समेत राज्य भाजपा के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं और राज्य के चुनाव प्रभारी अरुण जेटली की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इससे पहले येदियुरप्पा आज जैसे ही हवाईअड्डा पहुंचे दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। येदियुरप्पा जब बैठक स्थल पहुंचे तो वहां भी दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।

सामान्यतया भाजपा की ऐसी बैठकों में उसके तेज तर्रार नेता और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी आकर्षण का केंद्र रहते हैं लेकिन आज येदियुरप्पा सब पर भारी पड़े। भाजपा के मुख्यमंत्रियों को जब मंच पर बुलाया गया उस वक्त भी येदियुरप्पा की सबसे ज्यादा जयकार हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+