एचडीएफसी का कतर नेशनल बैंक के साथ समझौता

दुबई, 1 जून (आईएएनएस)। भारत के एचडीएफसी बैंक ने कतर में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को सेवा उपलब्ध कराने के लिए कतर नेशनल बैंक (क्यूएनबी) के साथ समझौता किया है।

एचडीएफसी बैंक समूह के प्राइवेट बैंकिग, प्रवासी और अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता व्यापार के प्रमुख अभय अइमा ने कहा कि इस समझौते से कतर में रहने वाले भारतीय दोनों स्थानों पर अपनी सुविधानुसार बैंकिं ग सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

नए बैंक का नाम क्यूएनबी-एचडीएफसी एनआरआई सर्विस होगा। नए बैंक में ग्राहकों को सुविधा होगी कि वह कतर में किसी क्यूएनबी शाखा से भारत में एचडीएफसी शाखा में धन भेज सकता है।

उपभोक्ताओं को यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध होगी और इसके लिए पांच कतरी रियाल या 1.37 डालर शुल्क लिया जाएगा।

इसके आलावा ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली अन्य सेवाएं जैसे भारतीय शेयर बाजार और म्युचुअल कोषों में निवेश की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को क्यूएनबी में अपना वेतन खाता खुलवाना आवश्यक होगा।

गौरतलब है कि कतर में करीब दो लाख भारतीय रहते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+