सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ाने के लिए संप्रग नेताओं से समर्थन मांगा

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में उचित वृद्धि के लिए सर्वसम्मति बनाने के उद्देश्य से संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के नेताओं के साथ आज बातचीत की है।

सरकारी सूत्रों ने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी आज अलग से मुलाकात की।

हालांकि इस बैठक के बारे में विस्तृत जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है लेकिन सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री ने संप्रग के प्रमुख नेताओं से पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ाने के मुद्दे पर समर्थन मांगा है।

इस बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतें 135 डालर प्रति बैरल के स्तर पर जा पहुंची है। बावजूद इसके पेट्रोलियम उत्पादों की घरेलू कीमतें पूर्ववत रहने के कारण सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों को रोजाना करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि मौजूदा स्थिति बरकरार रही तो सरकारी तेल कंपनियां दिवालिएपन की कगार पर पहुंच जाएंगी। इन कंपनियों ने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें शीघ्र बढ़ाने की गुहार लगाई है।

उधर सरकार को बाहर से समर्थन दे रही वामपंथी पर्टियों पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में संभावित वृद्धि का विरोध किया है। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव ए. बी. बर्धन ने पेट्रोलियम उत्पादों में किसी तरह की वृद्धि के खिलाफ छह जून को राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा की है।

बर्धन ने पत्रकारों से आज कहा, "पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि से महंगाई को पर लग जाएंगे।"

गौरतलब है कि 17 मई को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान महंगाई की दर 8.1 प्रतिशत की नई ऊंचाई पर पहुंच गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+