टीआरएस प्रमुख ने की पद छोड़ने की पेशकश

हैदराबाद, 1 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में चार लोकसभा और 18 विधानसभा सीटों के उपचुनाव परिणाम आने के बाद तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव ने आज हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने की पेशकश की है।

टीआरएस को इन उपचुनावों में बड़ा झटका लगा है। अलग तेलंगाना राज्य की मांग करते हुए पार्टी के विधायकों और सांसदों ने इस्तीफा दिया था। उपचुनाव में पार्टी को 16 विधानसभा सीटों में से 10 में हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं चार लोकसभा सीटों में से दो पर उसे जीत हासिल हुई है।

टीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने अपने आवास पर पार्टी नेताओं की एक बैठक में अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की। पार्टी सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि वह अध्यक्ष पद पर आगे बने नहीं रह सकते हैं। वहीं दूसरी ओर पार्टी नेताओं ने उन्हें अध्यक्ष पद पर बने रहने की अपील की।

'केसीआर' के नाम से लोकप्रिय राव ने करीमनगर लोकसभा सीट पर कब्जा बरकरार रखा है लेकिन उन्होंने काफी कम अंतरों से जीत दर्ज की। टीआरएस मुख्यालय तेलंगाना भवन में पार्टी नेता चुनाव परिणामों की समीक्षा करने लगे हैं।

गौरतलब है कि राव ने वर्ष 2001 में अलग तेलंगाना प्रदेश की मांग करते हुए तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) से इस्तीफा देकर नई पार्टी टीआरएस बनाई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+