पर्यटकों के लिए आगरा को सुविधा-संपन्न बनाने पर जोर

आगरा, 1 जून (आईएएनएस)। सन 2010 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान ताजमहल देखने की उत्सुकता से आने वाले पर्यटकों के भारी तादाद के मद्देनजर बुनियादी सुविधाओं के साथ ही अन्य तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी गई है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान करीब 10 लाख पर्यटक आगरा में ताजमहल देखने जाएंगे।

पर्यटन अधिकारी अनुमान लगा रहे हैं कि इससे यहां के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरप्रदेश सरकार 2010 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों को ध्यान में रखते हुए बुनियादी जरूरतों और तैयारियों की समीक्षा कर रही है।

राज्य के पर्यटन महानिदेशक सुशील कुमार ने बताया, "हम आगरा शहर और उसके आस-पास के जगहों पर आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराने पर ध्यान दे रहे हैं। वहां शाम के लिए एक बेहतर बाजार की बेहद आवश्यकता है। इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।"

उन्होंने बताया कि राष्ट्रमंडल खेलों को देखने आए कम से कम 15 से 20 लाख पर्यटक ताजमहल देखने आगरा आ सकते हैं। इसलिए दिल्ली से आगरा तक पर्यटकों के सुगम यातायात के मुद्दे पर भी विचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आगरा में पर्यटकों के लिए अच्छे होटलों की भी कमी है। राज्य सरकार होटलों के बेहतरी के लिए समुचित प्रयास कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+