पाकिस्तान 58 लाख गरीब परिवारों को देगा सहायता
इस्लामाबाद, 1 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान सरकार विश्व बैंक की सहायता सेअनाज की बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए अपने यहां 58 लाख गरीब परिवारों को लक्ष्य निर्धारित सहायता राशि (सब्सिडी) देगी।
समाचार पत्र 'डान' के अनुसार करीब दस लाख परिवारों को कार्य प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त एशियन डवलपमेंट बैंक (एडीबी) से भी गरीब तबके के लोगों को अतिरिक्त मदद देने के लिए कहा गया है। एडीबी मौजूदा कैलेंडर वर्ष में 1 अरब डॉलर की सहायता राशि में से 60 करोड़ रुपये वितरित कर चुका है।
साथ ही योजना प्रभाग ने उपयोगी वस्तुओं सहित 58 लाख परिवारों को प्रतिमाह 1,200 रुपये देने की भी सिफारिश की है।
सब्सिडी का ब्योरा सोमवार को संसद में 2008-09 के बजट में पेश किया जाएगा।
तंगी के मौजूदा हालात से निपटने के लिए विश्व बैंक और एडीबी ने आगामी वित्तीय वर्ष में महंगाई पर रोक लगाने के लिए नई सरकार को बैंक ऋण और विकास और गैर-विकासीय खर्चो से बचने की सलाह भी दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications