सीबीआई द्वारा तलवार पर मामला दर्ज

सीबीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि तलवार और अन्य अज्ञात लोगों के विरूद्ध शनिवार रात प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा, "मामले की जांच के लिए सीबीआई के संयुक्त निदेशक अरुण कुमार के नेतृत्व में एक 25 सदस्यीय दल तैयार किया गया है।"
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने आरुषि हत्यााकंड की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। सीबीआई टीम के तलवार के घर पहुंचते ही सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी। सीबीआई ने आरुषि की मां नूपुर तलवार से पूछताछ की।
नोएडा के जलवायु विहार स्थित तलवार के आवास के बाहर सशस्त्र सीमा बल के लगभग 90 जवानों को तैनात किया गया था। इसी घर में 16 मई को राजेश तलवार और नूपुर तलवार की बेटी और दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की कक्षा नौ की छात्रा आरुषि मृत पाई गई थी।
इसके दूसरे दिन ही तलवार परिवार का घरेलू नौकर हेमराज भी मृत पाया गया था। बाद में 23 मई को नोएडा पुलिस ने आरुषि के पिता राजेश तलवार को गिरफ्तार कर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications