करीमनगर से चंद्रशेखर राव जीते

K Chandrashekhar Rao
हैदराबाद, 1 जून: आंध्र प्रदेश उपचुनाव में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री के. चंद्रशेखर राव ने करीमनगर लोकसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। वहीं पार्टी ने पांच विधानसभा सीटों पर भी जीत दर्ज की है।

आंध्र प्रदेश में चार लोकसभा और 18 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों की मतगणना आज हो रही है। पहले जारी किए गए तीन परिणाम टीआरएस के पक्ष में गए हैं। टीआरएस प्रमुख ने कांग्रेस के टी. जीवन रेड्डी को पराजित किया। पार्टी हानमकोंडा लोकसभा सीट पर भी बढ़त बनाए हुए है।

मुख्य विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने तेरलाम विधानसभा सीट पर अपना कब्जा बनाए रखा है। गौरतलब है कि राज्य में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सासंदों और 16 विधायकों ने अलग तेलंगाना प्रदेश की मांग करते हुए इस्तीफा दे दिया था।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के विधायकों की मृत्यु के कारण अन्य दो विधानसभा सीट खाली हुए थे जिन पर उपचुनाव कराए गए थे। गुरुवार को हुए इन उपचुनावों में लगभग 60 फीसदी मत डाले गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+