नैनीताल के युवक की गंगा में डूबने से मौत
वाराणसी, 1 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अहिल्या बाई घाट पर रविवार दोपहर स्नान करने गया युवक गंगा नदी में डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
युवक की पहचान विजय कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार नैनीताल के रुद्रपुर थाना क्षेत्र निवासी श्याम पाल फलों से लदे ट्रक लेकर वाराणसी की फल मंडी में आया था और ट्रकको व्यापारियों के हवाले करके ट्रक चालक के साथ खलासी विजय गंगा स्नान करने चला गया।
घाट पर नाव चलाने वाला मांझी धन्नू शाहनी ने बताया कि दोनों लगभग एक घंटे तक पानी में कूद कूद कर नहाते रहे, लेकिन तभी विजय अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा जब तक लोग उसे बचाने के लिए गंगा में कूदे तब तक काफी देर हो चुकी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications