मप्र में आठ आईजी और सात डीआईजी के तबादले

भोपाल, 1 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में एक दर्जन से अधिक भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें आठ पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) और सात उप महानिरीक्षकों (डीआईजी) के तबादले किए गए हैं।

शनिवार देर रात जारी किए गए तबादला आदेश में आईजी ऋषि कुमार शुक्ला को कानून व्यवस्था से हटाकर 'स्पेशल टास्क फोर्स' का आईजी बनाया गया है। बी़ क़े सिंह को जबलपुर के आईजी पद से हटाकर अपराध अनुसंधान पुलिस मुख्यालय का आईजी और एम़ आऱ कृष्णा को जबलपुर का आईजी बनाया गया है।

इसके अलावा बी़ एम़ कुमार को पुलिस मुख्यालय का प्रमुख स्टाफ अधिकारी बनाया गया। डॉ़ विजय कुमार को विधि एवं कार्मिक का और विजय यादव को विशेष सशस्त्र बल का आईजी नियुक्त किया गया है। आई़ एस़ चौहान को नारकोटिक्स पुलिस मुख्यालय और संजीव सिंह को कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय में आईजी बनाया गया है।

उधर पुलिस उप महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों में ए़ पी़ सिंह को शहडोल का डीआईजी बनाया गया है। योगेश मुद्गल को छतरपुर, बी़ मधु कुमार को जबलपुर, डी़ श्रीनिवास को इंदौर का डीआईजी बनाया गया है। इसके अलावा शोभन बैनर्जी, एस. एस. नकवी और विजय कटियार के भी तबादले किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि इन नई पदस्थापनाओं के लिए लंबे अरसे से कवायद चल रही थी जो शनिवार रात पूरी हो पाई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+