झारखंड में चार नक्सलवादी ढेर
रांची, 1 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले में आज सुरक्षाकर्मियों और नक्सलवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए जबकि एक महिला नक्सलवादी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह जिले के चुरामांडु गांव के पास हुई मुठभेड़ में चार नक्सलवादी मारे गए हैं।
राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक संयुक्त दल ने प्राप्त सूचना के आधार पर गांव को घेर लिया और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) से जुड़े नक्सलवादियों को आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन नक्सलवादी गोलियां चलाने लगे। इसके बाद पुलिस दल ने जवाबी कार्रवाई की।
मुठभेड़ में चार नक्सलवादी मारे गए और एक महिला नक्सलवादी को गिरफ्तार कर लिया गया। मारे गए नक्सलवादियों में क्षेत्रीय कमांडर विजय यादव भी शामिल है। वह वर्ष 2005 में विधायक महेंद्र सिंह की हत्या का आरोपी था। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर पांच लाख रुपये पुरस्कार की भी घोषणा की थी।
पुलिस ने घटनास्थल से कई हथियार, विस्फोटक पदार्थ और नक्सलवादी साहित्यों को भी बरामद किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications