शल्य चिकित्सा के बाद दर्द से राहत दिलाता है एक्यूपंचर

वाशिंगटन, 1 जून (आईएएनएस)। अगर मुंह के कैंसर की शल्य चिकित्सा कराने वाले लोग एक्यूपंचर का सहारा लें तो उन्हें दर्द से निपटने में मदद मिल सकती है।

मेमोरियल स्लोन-केटरिंग कैंसर सेंटर के शोधकर्ता डेविड फिस्टर और बैरी कैसीलेथ ने बताया, "ऐसी शल्य चिकित्सा के बाद जिसमें लिम्फ ग्रंथियां निकाल दी जाती हैं, बांह की कार्य क्षमता प्रभावित होती है और बहुत दर्द भी होता है।"

फिस्टर ने कहा कि दुर्भाग्यवश अभी तक दर्द के इलाज के लिए जो परंपरागत चिकित्सा पद्धति अपनाई जा रही है वह कारगर नहीं है। उसमें सुधार की बहुत गुंजाइश है।

शोधकर्ताओं ने अध्ययन में गर्दन की शल्य चिकित्सा करा चुके 70 मरीजों का चार समूहों में बांट कर अध्ययन किया। इसमें पाया गया कि जिन लोगों को इस दौरान एक्यूपंजर दिया गया था उन्हें दर्द, थकान, अवसाद सांस की कमी जैसी समस्याएं औरों की तुलना में कम हुई।

उल्लेखनीय है कि एक्यूपंचर एक ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें सुई से इलाज किया जाता है।

इस अध्ययन के निष्कर्षो को 'अमेरिकन सोसाइटी फॉर क्लीनिकल ऑनकोलॉजी' की वार्षिक बैठक में प्रस्तुत कि या गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+