ओबामा ने शिकागो चर्च से दिया इस्तीफा
वाशिंगटन, 1 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के दावेदार बराक ओबामा ने शिकागो चर्च से इस्तीफा दे दिया है।
ओबामा के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने बताया कि उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि चर्च के एक पादरी के प्रवचनों पर विवाद खड़ा हो गया था।
हाल ही में इंटरनेट पर आए एक वीडियो में चर्च के एक पादरी रिव. माइकल फ्लेजर ने राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी के दावेदार हिलेरी क्लिंटन का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि वे चाहती हैं कि उन्हें श्वेत मूल का होने के कारण राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी सौंप दी जाए।
इसके अलावा भी चर्च के एक पादरी ने अमेरिकी सरकार पर आरोप लगाया था कि वह अश्वेत मूल के लोगों में एड्स फैलाने के लिए जिम्मेदार है।
ओबामा ने इन दोनों पादरियों के बयानों की निंदा करते हुए कहा कि वह इन दोनों बयानों से बहुत आहत हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications