रूस सिद्धांतत: नाटो विस्तार के खिलाफ
मास्को, 1 जून (आईएएनएस)। रूस के प्रधानमंत्री व्लादीमीर पुतिन ने कहा है कि उनका देश सिद्धांतत: उत्तर अटलांटि संधि संगठन (नाटो) के विस्तार के खिलाफ है।
जार्जिया और यूक्रेन द्वारा नाटो सदस्यता के लिए प्रयास करने के संदर्भ में शनिवार को फ्रांसीसी समाचार पत्र 'ली मोंडे' को दिए साक्षत्कार में पुतिन ने कहा, "हम नाटो के विस्तार के खिलाफ हैं।"
पुतिन ने कहा कि नाटो का गठन सोवियत संघ के खतरे से निपटने के लिए किया गया था। सोवियत संघ को नष्ट हुए काफी समय हो चुका है और यूरोप में बर्लिन की नई अदृश्य दीवार खड़ी करने की कोई आवश्यकता नहीं हैं।
पुतिन ने कहा कि बिना किसी संभावित खतरे के होते हुए भी नाटो कायम है और अपना विस्तार कर रहा है।
नवनियुक्त रूसी प्रधानमंत्री का मानना है कि रूस की सीमा पर जार्जिया और यूक्रेन के नाटो में शामिल होने के प्रयास से रूस का चिंतित होना स्वाभाविक है।
पुतिन ने कहा कि आज दोनों देश नाटो में शामिल होंगे और कल हम देखेंगे कि उनके क्षेत्र में आक्रामक मिसाइल प्रणाली स्थापित की जा रही है। पुतिन ने इसके लिए अमेरिका की मध्य यूरोप में मिसाइल प्रतिरक्षा प्रणाली स्थापित करने की योजना का हवाला भी दिया।
रूस चेक और पोलैंड गणराज्यों में मिसाइल प्रतिरक्षा प्रणाली की स्थापना का विरोध कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications