आंध्र प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस को बढ़त
हैदराबाद, 1 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में चार लोकसभा और 18 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों की मतगणना आज शुरू हो गई। प्रारंभिक रुझानों के अनुसार राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी दो लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
राज्य के विभिन्न मतगणना केंद्रों पर आज सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) दो लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर आगे है। दूसरी ओर मुख्य विपक्षी तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के उम्मीदवार तीन विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
गौरतलब है कि राज्य में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सासंदों और 16 विधायकों ने अलग तेलंगाना प्रदेश की मांग करते हुए इस्तीफा दे दिया था।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के विधायकों की मृत्यु के कारण अन्य दो विधानसभा सीट खाली हुए थे जिन पर उपचुनाव कराए गए थे। गुरुवार को हुए इन उपचुनावों में लगभग 60 फीसदी मत डाले गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications