बांग्लादेशी 'फ्रेंच फ्राई' जाएगी विदेशी बाजार

'क्वालिटी फ्रेंच फ्राइड पोटेटो' कंपनी निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कदम बढ़ा रही है। इस कंपनी को खरीदने वाले समूह 'इजाब ग्रुप' के निदेशक इश्तियाक अहमद ने कहा, "हम वर्ष 2010 तक प्रतिमाह 80-90 टन फ्रेंच फ्राई के उत्पादन के लिए 12 लाख डॉलर का निवेश करेंगे।"
बांग्लादेशी समाचार पत्र 'डेली स्टार' की रिपोर्ट में अहमद ने कहा, "सउदी अरब अमीरात के एक सुपर मार्केट के विभिन्न केंद्रों में प्रतिमाह 66 लाख डॉलर मूल्य के फ्रेंच फ्राई बेचे जा रहे हैं।"
अहमद ने कहा कि उनकी कंपनी की नजर खाड़ी के देशों, यूरोप और अमेरिकी की बाजारों पर है। गौरतलब है कि बांग्लादेश के किसानों ने इस वर्ष रिकार्ड स्तर पर 80 लाख टन आलू का उत्पादन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications