सीबीएसई का फोर्टीज और अपोलो के साथ समझौता
नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अपोलो, फोर्टीज और वोकहर्ट जैसे अस्पतालों के साथ मिलकर एक नया पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इस पाठ्यक्रम के जरिये चिकित्सा के क्षेत्र में प्रशिक्षित लोगों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।

सीबीएसई में व्यावसायिक शिक्षा विभाग के प्रमुख शशि भूषण ने कहा, "चिकित्सा क्षेत्र में लोगों की कमी को देखते हुए हमने नए सत्र से स्वास्थ्य रक्षा पर एक दो वर्षीय पाठ्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है।"
भूषण ने आईएएनएस से कहा, विद्यार्थी दसवीं के बाद इस पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकेंगे। छात्रों को सीबीएसई और भारतीय उद्योग और वाणिज्य संघ (फिक्की) का संयुक्त प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
दो साल बाद इस पाठ्यक्रम में जीव विज्ञान, शरीर विज्ञान, चिकित्सा संस्थान और सेवा तथा उपकरण आदि पांच विषय होंगे।
भूषण ने बताया कि इन विद्यार्थियों को फोर्टीज और अपोलो और वोकहर्ट जैसे बड़े अस्पतालों में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
भूषण ने कहा कि इस साल यह पाठ्यक्रम पचास स्कूलों में प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए मौजूदा जीव विज्ञान के शिक्षकों की मदद ली जाएगी जिन्हें वरिष्ठ शिक्षक प्रशिक्षित करेंगे।
हाल ही में योजना आयोग ने कहा था कि देश में 6 लाख चिकित्सकों, 10 लाख नसोर्ं और दो लाख दंत चिकित्सकों की कमी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications