महंगा पड़ेगा दिल्ली-मुंबई में ऑफिस

सीबी रिचर्ड्स एलिस ग्रुप की अर्ध वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार ऑफिस खोलने के लिहाज से मुंबई दुनिया का चौथा सबसे महंगा शहर है। यहां ऑफिस के लिए जमीन का किराया 210.97 डालर प्रति वर्ग फीट है। मास्को में इतनी ही जमीन का किराया 232.37 डालर है।
इस सूची में दिल्ली को सातवां स्थान मिला है और यहां एक वर्गफीट जमीन का किराया 145.16 डालर है। लंदन ने दुनिया के सबसे महंगे शहर का अपना रुतबा कायम रखा है और यहां एक वर्ग फीट जमीन का किराया है 299.54 डालर। सबसे महंगी जगहों की इस सूची में सिंगापुर और दुबई ने पहली बार अपना नाम दर्ज कराया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications