सिओल, 31 मईः उत्तरी कोरिया ने शनिवार को कम दूरी तक मार करने वाली तीन मिसाइलों का परीक्षण किया है। समाचार एजेंसी डीपीए ने दक्षिणी कोरियाई समाचार एजेंसी के हवाले से बताया कि उत्तरी कोरिया ने कम दूरी की मारक क्षमता रखने वाली तीन मिसाइलों का परीक्षण किया है।
इसमें से दो मिसाइलों का परीक्षण असफल रहा है। इसकी मारक क्षमता 45 किलोमीटर बताई जा रही है। दक्षिण कोरिया के अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कोरिया द्वारा किया जाने वाला यह नियमित परीक्षण है।