Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोलकाता एयरपोर्ट का आधुनिकीकरण होगा

Kolkata
नई दिल्ली, 30 मईः केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कोलकाता हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण के प्रस्ताव को बिना शर्त मंजूरी दे दी है। 20 अरब रुपये की इस परियोजना पर अगले दो महीने के दौरान काम शुरू हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक लोक निवेश मंडल (पीआईबी) द्वारा मंजूर इस परियोजना को अब आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। नागर विमानन मंत्रालय के एक अधिकारी ने उम्मीद जताई है कि सीसीईए अगले कुछ दिनों में इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे देगी।

प्रस्तावित परियोजना के मुताबिक कोलकाता हवाई अड्डे के अधुनिकीकरण के तहत दूसरे रनवे का विस्तार, टैक्सी के लिए रैपिड एक्जिट रास्ते का निर्माण, नेविगेशन और निगरानी प्रणाली की स्थापना और एक नए एकीकृत टर्मिनल भवन का निर्माण किया जाना शामिल है।

गौरतलब है कि कोलकाता हवाई अड्डे की आधुनिकीकरण में हो रही देरी के लिए संसद की स्थाई समिति ने सरकार की आलोचना की थी। समिति के अध्यक्ष सीताराम येचुरी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक पत्र लिखकर कहा था कि सरकार का एक खास धड़ा हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण का काम निजी क्षेत्र से करवाने की फिराक में है। यही कारण है कि इस परियोजना को जबरन लटकाया जा रहा है।

उधर नागर विमानन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने 16 मई को आरोप लगाया था कि कोलकाता और चेन्नई हवाई अड्डों के आधुनिकीकरण में हो रही देरी के लिए योजना आयोग जिम्मेदार है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+