Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महिलाओं के लिए दरवाजे खोलने का इच्छुक है एनडीेए

खड़कवासला, 31 मई (आईएएनएस)। अभी तक पुरुषों को सेना के लिए प्रशिक्षित करने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए ) ने अपने दरवाजे महिलाओं के लिए खोलने के विचार का स्वागत किया है।

आज एनडीए के 114 वीं पासिंग आउट परेड के दौरान संवाददाताओं से बातचीत करते हुए एनडीए के कमांडेंट एयर मार्शल टी.एस. रंधावा ने कहा, "एनडीए महिला कैडेटों को प्रशिक्षण देने के लिए तैयार है। अधिकारियों द्वारा इस संबंध में निर्णय लिये जाने के बाद हमें आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए मात्र थोड़ा सा समय चाहिए।"

गौरतलब है कि थलसेना ने प्रस्ताव रखा है कि महिलाओं को सेना की न्याय संबंधी 'जज एडवोकेट जनरल' (जेएजी) और शिक्षा जैसी शाखाओं में स्थायी नियुक्तियां दी जा सकती हैं। अभी तक उन्हें केवल चिकित्सा शाखा में ही स्थायी नियुक्ति दी जाती है।

इस प्रस्ताव पर अभी वायुसेना और नौसेना के विचार आने बाकी हैं। उसके बाद ही एक संयुक्त प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय के पास भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि अभी तक सेना में शामिल महिलाओं को चेन्नई स्थित 'आफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी' में प्रशिक्षण दिया जाता है।

वर्तमान में देश की सशस्त्र सेनाओं में लगभग 5,137 महिलाएं अपनी सेवाएं दे रही हैं। इनमें से 4,101 थल सेना में, 784 वायुसेना में और 252 नौसेना में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+