'स्पेलिंग बी' विजेता समीर ने माता-पिता को दिया जीत का श्रेय
वाशिंगटन, 31 मई (आईएएनएस)। अमेरिका में शुद्ध लेखन (स्पेलिंग) को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली प्रतियोगिता 'स्क्रीप्स नेशनल स्पेलिंग बी' के भारतीय मूल के 13 वर्षीय विजेता समीर मिश्रा ने जीत का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।
वाशिंगटन, 31 मई (आईएएनएस)। अमेरिका में शुद्ध लेखन (स्पेलिंग) को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली प्रतियोगिता 'स्क्रीप्स नेशनल स्पेलिंग बी' के भारतीय मूल के 13 वर्षीय विजेता समीर मिश्रा ने जीत का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।
प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद समीर ने कहा, "ट्राफी जीतने में मेरे माता-पिता और बहन का विशेष योगदान है। वे मुझे हमेशा खूब पढ़ाई और मेहनत करने के लिए कहते हैं।"
प्रतियोगिता में समीर ने चौथी बार हिस्सा लिया था। इससे पूर्व उसकी बड़ी बहन श्रुति ने भी प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई थी। उस समय समीर ने अपनी मां अलका से वादा किया था, "मां, एक दिन मैं भी इस प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाऊंगा।"
अपने भाई की जीत पर श्रुति ने कहा, "समीर की जीत से मुझे कोई आश्चर्य नहीं हुआ। दरअसल, उसके पास शब्दों का भंडार है और उसने शब्दों का प्रयोग किया।"
प्रतियोगिता के शुरुआती दौर में समीक को शब्दों को लेकर दिक्कतें भी आई। मौखिर परीक्षा के पहले दौर में उसे एक शब्द को लेकर समस्या आई थी।
समीर के पिता कृष्णा ने कहा कि घर परिवार के सभी सदस्य शब्दों के अर्थो और उच्चारण को लेकर चर्चा करते हैं। समीर के पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि वह प्रतिदिन चार से पांच घंटे पढ़ाई करता है। इससे पहले भी समीर इस प्रतियोगिता में वर्ष 2005, 2006 और 2007 में क्रमश: 98वां, 14वें और 16वें स्थान पर रहने में कामयाब रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications