मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री के भाई और कई अफसरों के यहां आयकर विभाग के छापे (लीड)
भोपाल, 31 मई (आईएएनएस)। आयकर विभाग ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के भाई, दो आईएएस अधिकारी, एक पूर्व आईएएस अधिकारी और दो भवन निर्माता समेत कई व्यक्तियों के लगभग चालीस ठिकानों पर छापे मारे।
प्रदेश के भोपाल इंदौर, जबलपुर और नीमच में पूरे दिन चली छापे की कार्रवाई में आयकर विभाग के हाथ लाखों की बेनामी संपत्ति से जुड़े कागजात हाथ लगे हैं। ये छापे मुख्य रूप से उन लोगों के घर पड़े हैं जो चिकित्सा जगत के कारोबार से जुड़े हैं अथवा जुड़े रहे हैं। छापों की कार्रवाई देर रात तक जारी थी।
सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग ने शुक्रवार की सुबह प्रदेश के चार प्रमुख शहरों में एक साथ छापों की कार्रवाई शुरू की। जबलपुर पहुंचे दल ने पुलिस विभाग की मदद से नौदरा पुल के निकट स्थित प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई के भाई अभय विश्नोई तथा उनके अन्य व्यापारिक सहयोगियों के प्रतिष्ठानों पर छापे मारे।
जबलपुर में पहुंचे लगभग एक दर्जन आयकर विभाग की टीम ने अभय जैन, श्याम कुमार, अश्विनी श्रीवास्तव के प्रतिष्ठानों समेत कई अन्य जगहों पर छापे मारे। सुबह सात बजे शुरू हुई छापे की कार्रवाई रात तक जारी थी।
उधर भोपाल में गृह विभाग के सचिव राजेश राजौरा के निवास पर आयकर विभाग का दस्ता पहुंचा और उसने उनके घर की छानबीन शुरू की। राजौरा इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के सचिव भी रह चुके हैं। बताया जाता है कि अपने निवास पर छापा पड़ने के बाद राजौरा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया है।
राजौरा के अलावा सड़क परिवहन निगम के प्रबंध संचालक मुक्तेश वाष्र्णेय, पूर्व आईएएस अधिकारी यूके सांवल, भवन निर्माता अरुण सहलोत, लघु उद्योग निगम के कुछ अधिकारियों समेत दो दर्जन से अधिक लोगों के घर पर छापे मारे गए।
इंदौर में स्वास्थ्य विभाग के संचालक अशोक शर्मा के घर भी आयकर विभाग ने छापा मारा। इसके अलावा अग्रवाल स्वीट्स और दवा के कारोबार से जुड़े कुछ अन्य लोगों के घर छापे मारे गए।
इन छापों के दौरान मिली जानकारी का खुलासा विभाग की ओर से फिलहाल नहीं किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications