आरुषि हत्याकांड : सीबीआई जल्द शुरू करेगी जांच
नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। बहुचर्चित आरुषि- हेमराज हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जल्दी ही जांच शुरू करेगी।
सीबीआई के एक अधिकारी ने आज इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र से की गई सिफारिश पर सीबीआई की राय पूछी गई है।
उन्होंने कहा, "हमें इस संबंध में शुक्रवार को पत्र प्राप्त हुआ। हमने इस संबंध में अभी तक उत्तर नहीं भेजा है लेकिन इस बात की संभावना है कि हम इस मामले की जांच अगले हफ्ते से शुरू कर देंगे।"
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने हत्याकांड की सीबीआई जांच के लिए केंद्र को सिफारिश पत्र भेजा था। मुख्यमंत्री मायावती ने भी गुरुवार को सीबीआई जांच की बात कही थी।
नोएडा के जलवायु विहार के अपार्टमेंट में 16 मई को राजेश तलवार और नुपूर तलवार की बेटी और दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की कक्षा नौ की छात्रा आरुषि मृत पाई गई थी। इसके दूसरे दिन ही तलवार परिवार का घरेलू नौकर हेमराज भी मृत पाया गया था। बाद में 23 मई को नोएडा पुलिस ने आरुषि के पिता राजेश तलवार को गिरफ्तार कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications